
पूर्व महापौर लक्ष्मणसिंह चौहान को याद किया, इस क्षेत्र ने कई प्रतिभा समाज को दी है -पूर्वसभापति कैलाश शर्मा
इंदौर । हम राजनीतिक हल्कों में जब बात चलती है और नगर निगम के मेयर के लिए पूछा जाता है तो निर्विवाद सत्य के रूप में स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह चौहान पूर्व महापौर को बड़ी श्रद्धा से याद किया जाता है उनकी ईमानदारी और करते हुए निष्ठा पर शहर कायल रहा है। यह कहना है नगर निगम के पूर्व सभापति भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा का। संस्था जीवन प्रवाह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे कैलाश शर्मा ने इस क्षेत्र के प्रबुद्ध जन को याद किया। नववर्ष की बेला पर लोधीपुरा, नरसिंह बाजार क्षेत्र के पुराने रहवासियों का समागम हुआ।
संस्था सचिव प्रकाश सोनी ने बताया कि संस्था पिछले 16 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण मुक पशु पक्षी की सेवार्थ कार्य कर रही है। छोटे-छोटे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज की सहभागिता को बढ़ाया और लगभग 7 लाख तुलसी पौधों का वितरण किया वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संतों और प्रबुद्ध जनों के सहयोग से लगभग 50000 औषधीय पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर संस्था जीवन प्रवाह की नवीन कार्यकारिणी की शपथ विधि भी हुई। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार मेहता को समन्वयक नामित किया, वहीं नए अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र स्वर्णकार, उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, सचिव प्रकाश सोनी, सह सचिव बृजेंद्र नीमा, कोषाध्यक्ष अंकित चौधरी, विश्वास गुप्ता का कार्यकारिणी में चयन किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज दाधीच ने किया। गायक महेंद्र सरमंडल ने गीत प्रस्तुति दी। आभार सचिव प्रकाश सोनी ने माना।
अपने उद्बोधन में कैलाश शर्मा ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र ने समाज का नेतृत्व तो किया ही है लेकिन जीवन प्रवाह जैसी संस्था समाजिक क्षेत्र में पर्यावरण,(वृक्षों, जल, एवं पक्षी संवर्धन एवं संरक्षण ) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर इस क्षेत्र का नाम आगे बढ़ने का काम कर रही है। शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार गोपी कृष्ण गुप्ता समाजसेवी हंसराज जैन तथा क्षेत्र की विधायक पूर्व महापौर मालिनी गौड़ के कार्यों को भी क्षेत्र की उपलब्धि बताया।
