राज्य सरकार ने भगीरथपूरा मामले में असल जिम्मेदारों पर कार्यवाही करते हुए दूषित पेयजल के कारण हुई घटना के मामले में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने वर्चुअल बैठक में नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटाने के निर्देश दिए साथ ही इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी, इस संबंध में कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं।
इसके साथ ही इंदौर नगर निगम में तीन नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खरगोन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, आलीराजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह और इंदौर उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है।
