इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में प्रीमियम पार्क के ऑफिस में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना प्रीमियम पार्क समिति के ऑफिस में हुई। पुलिस ने फरियादी रवींद्र पिता राजबहादुर सिंह चौहान (५१) की रिपोर्ट पर आरोपी विक्रांत पिता सुभाषचंद्र व्यास और सोनू उर्फ विशाल व्यास पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि आरोपी को ऑफिस में उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए बुलवाया था। उनके द्वारा खाली प्लॉट व बकायादारों की सूची मांगी गई थी। मैंने बोला कि ये जानकारी आप सूचना के अधिकार के तहत मांग सकते हैं। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट की।
