संस्था सृजन का सर्वधर्म सामूहिक विवाह का निकला राजशाही बाना,55 रथों पर सवार होकर निकले 65 वर – वधु
सनातन समरसता की मिसाल बना डेढ़ किलोमीटर लंबा बाना,महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ आयोजन
शाही अंदाज में निकली बारात का विभिन्न मंचों से हुआ स्वागत

इंदौर। संस्था सृजन का सर्वधर्म सामूहिक विवाह का शाही बाना मल्हारगंज स्थित छोटा गणपति मंदिर से निकला,डेढ़ किलोमीटर लंबा बाने में 55 सुसज्जित रथों पर 65 वर – वधु सवार होकर निकले। महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित सामूहिक विवाह का राजशाही बाना सनातन समरसता की मिसाल बना।संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, महेश दलोद्रा, संयोजक गोविंद गोयल ने बताया कि संस्था सृजन द्वारा आयोजित 15 वा सर्वधर्म सामूहिक विवाह हुआ। संस्था द्वारा अब हुए 14 आयोजनों में अब तक 1079 बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। इस बार संस्था द्वारा 65 बेटियो के विवाह का राजशाही बाना निकला। यह आयोजन महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामीजी के सानिध्य में हुआ ।कमलेश खंडेलवाल,महेश दलोद्रा,महिला संयोजिका तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह के पूर्व बारात में 55 सुसज्जित रथों पर वर वधु सवार होकर दोपहर में छोटा गणपति मंदिर से भगवान गणेश जी का पूजन अर्चन करकेनिकली यह बारात छोटा गणपति से प्रारंभ होकर गोराकुंड होते हुए विभिन्न मार्गो से खालसा स्टेडियम पहुंची, बारात में 2 बैंड,5 डीजे साउंड,60 ढोलक ताशे सहित डेढ़ किलोमीटर लंबा शाही बाने में हजारों बाराती नाचते गाते चले।सामूहिक विवाह का शाही बाना सनातन समरसता का मिसाल बना, इसमें 135 समाजों के प्रमुख शामिल हुए, बाने में 55 सुसज्जित रथों पर 65 वर वधु सवार होकर निकले जिसमें एक मुखबधिर जोड़ा,एक विकलांग जोड़ा, एक सिख हिंदू जोड़ा सहित अन्य जोड़े सहित अन्य जोड़े रहे। कार्यक्रम के संरक्षक कैलाश विजयवर्गीय ओर रमेश मेंदोला है।इसमें समाजों के प्रमुख गोलू शुक्ला श्रवण चावड़ा, चिंटू वर्मा,सुदर्शन गुप्ता ,सुरेश शाहरा,टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, मनीष शाहरा,कल्याणमल मंत्री, मुरारी शाह, जगदीश गोयल, राजेश बंसल पम्प, हृदयेश दीक्षित, बॉबी छाबड़ा, डॉ. बीडी खंडेलवाल, राजा शर्मा सहित समाजों के प्रमुख उपस्थित रहे।
