इंदौर
एयरपोर्ट क्षेत्र में थार कार पर काली फिल्म लगी थी इस पर यातायात पुलिस उपायुक्त आनन्द कलादगी की निगाह पड़ गई। उन्होंने तत्काल यातायात पुलिस की टीम को उक्त वाहन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसीपी के निर्देश के बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोककर चैकिंग की तो उसमें काली फिल्म के अलावा हूटर भी लगा था और बीमा की तारीख भी समाप्त हो गई थी। मौके पर से हूटर भी निकलवाया और ब्लैक फिल्म भी उतराई और ६५०० रु. का जुर्माना भी पुलिस ने लगा दिया।
