इंदौर ।
भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों के मरने के बाद वहां दूषित पानी से कई बीमार होकर अस्पताल इलाज के लिए दाखिल हुए। इसी मुद्दे के बाद राऊ विधानसभा के रंगवासा के रहवासियों ने विधायक मधु वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावडा, सरपंच ममतेश चौहान सहित अन्य को बताया था कि रंगवासा से सटे हुए २५ उद्योग का गंदा केमिकल वाला पानी और उद्योग की गंदगी नहर द्वारा गांव में फैल रही है उससे पीने का पानी दूषित हो रहा है। इस गंभीर समस्याओं को लेकर कुछ किया जाए
इसी मुद्दे पर क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावडा, घनश्याम नारोलिया, ममतेश चौहान, रामस्वरूप गहलोत, रामचंद्र पटेल, गजेंद्र पाटीदार, राजेश अग्रवाल के साथ औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। साथ में प्रशासनिक अधिकारी भी थे और तत्काल गंदा पानी रोकने के निर्देश दिए गए। अगर उद्योग पांच दिनों के अंदर गंदा पानी का इंतजाम नहीं करते है तो उद्योगों को सील कर दिया जाएगा। मौके पर रहवासियों ने बताया कि हम रंगवासा क्षेत्र के रहवासियों द्वारा सरपंच से लेकर विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रंगवासा नहर में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां भी फ़ैल रही है।
