इंदौर। जीएनटी में आज सुबह एक रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास ही लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आकर जल गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब १ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, सुबह करीब ८:४५ बजे जीएनटी मार्केट स्थित ‘अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट’ में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आधा दर्जन दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। सुबह तेज हवाएं चलने के कारण आग तेजी से पैâल गई और रेस्टोरेंट के ठीक पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।रेस्टोरेंट मोहन पिता त्रिलोकचंद चौहान का बताया जा रहा है। आगजनी में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रेस्टोरेंट के अंदर रखे तीन प्रिâज, दो गैस की टंकी और तीन आईफोन सहित अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत रही कि गैस टंकियों में ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने में ३० हजार लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया। दमकल कर्मियों ने एक तरफ से रेस्टोरेंट की आग को बुझाया तो दूसरी तरफ बिजली विभाग से संपर्क कर ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कराई ताकि कोई जनहानि न हो। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
