हादसे पर बयान विरोध की राजनीति
भगीरथपूरा भीषण हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया है शहर की गरिमा के साथ ध्वस्त सिस्टम बानगी लोगो के आँसू बांया कर रहे है इधर नम्बर बढ़ाने की राजनीति विरोध के स्वर में मुखर हो रही है । 17 मौतो के ग़म और सैकड़ो मरीजो की पीड़ा से सुखदाई एक स्टेटमेंट हो गया वह भी उस नेता का जो यदि सही समय पर सुध न लेते तो शायद स्थिति और भी भयावह होती ।

राजनीति और कद बढ़ाने की मंशा से इंसानियत शर्मसार हो रही है जिस नेता के नम्बर कम करने के प्रयास किए जा रहे है उसे उसकी मेहनत ईमानदारी निष्ठा के परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली हैं आज कैलाश विजयवर्गीय जन नेता के रूप में पहचाने जाते है तो वजह है उनकी कार्यकर्ताओ जानता के प्रति जवाबदेही कैलाश जी एक येसे नेता है जिन्हे सामान्यजन अपना समझते है और वे कभी किसी को निराश नहीं करते । इसलिए विपक्ष भी उन्हें स्वीकार करता है । कैलाश जी भी विपक्ष के अच्छे काम की हमेशा सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करते है हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वे एक अच्छे राजनेता है उन्होंने मेरे कहने पर मुख्यमंत्री रहते एक कार्यकर्ता की स्वास्थ संबधी सहयता की ।
कद्दावर नेता की जमीन से कद बढ़ाने की चाहत राजनीति हो सकती है पर जब बात आम जनता और समस्या की हो तो विपक्ष हो या विरोध जनता के पक्ष में होना चाहिए कैसे राजनीति के परे जाकर बिगड़े सिस्टम को ठीक कर जनता को राहत दिलाई जाए यह पहल होनी चाहिए । राजनैतिक पद रुतबा दूसरे को गिराकर कर ही मिलता है यह राजनीति की पाठ शाला है तो जन नेता बनने के लिए जनता के लिए समर्पित होना भी जननेता की कर्तव्य है । पार्षद से लेकर महपौर और मंत्री से लेकर राष्ट्रीय महासचिव तक हर एक ओहदे पर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने आपको साबित किया है संगठन और सत्ता के साथ जनता ही जनार्दन है संघर्ष की गाथा से सफलता का पड़ाव हासिल करने वाले कैलाश जी सदैव कार्यकर्ता और जनहित में समर्पित रहते है विचलित मन अपनों की पीड़ा वह भी तब जब की संवेदन शील विषय पर खुले मन से शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी स्वीकार कर रहा हो तब उकसाने पर भूल कर बैठता है ।
अवसरवादिता राजनीति कभी मुकाम नहीं देती त्रासदियाँ रची नहीं जाती प्राकृतिक आपदा लाई नहीं जाती हो जाती है इस समय हासिये पर राजनीति को रखकर पक्ष विपक्ष भूलकर साथ रहकर व्यवस्था को ठीक कर पीड़ितों के साथ खड़े होने का समय है नम्बर कम ज़्यादा करने के लिए के लिए कूटनीति अच्छी है पर क़द बढ़ा करने के लिए क़द्दावर नेता बनने के शहर प्रदेश और देश में पहचान बनाने के लिए मुसीबत के समय अपनों के साथ खड़ा होना ज़रूरी है ।
विजय दुबे
9977866588
