
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में प्रशासन की निगरानी में रिंग सर्वे लगातार जारी है।यहां लगातार सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है और इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। क्षेत्र में लगातार जिला एवं निगम प्रशासन की टीम द्वारा नागरिकों को पानी उबाल कर एवं छानकर पीने के लिए समझाइश दी जा रही है क्षेत्र में लगातार पानी के टैंकर से पानी का वितरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार क्षेत्र से निकलने वाले प्रभावितों का उपचार कार्य किया जा रहा है।
*जिला प्रशासन निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।
आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान निगम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल टैंकर के माध्यम से जल वितरण कार्यों का अवलोकन किया।इसके साथ इस क्षेत्र में लीकेज संबंधी किये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही निगम द्वारा बनाई गई।
32 बीट के माध्यम से भी भागीरथपुरा के प्रत्येक क्षेत्र में दूषित जल पर नियंत्रण, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति तथा संपूर्ण क्षेत्र में सफाई अभियान के तहत किया जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई एवं कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
