इंदौर।
रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने देर रात एक बंद कमरे में छापा मारकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकदी और जुआ सामग्री बरामद की गई है। रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लुनियापुरा क्षेत्र में राजा चौहान के एक बंद कमरे में अवैध रूप से जुए की महफिल जमी है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम ने रात करीब १२:२५ बजे अचानक वहां दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी में मौके से जुआ खेल रहे आठ आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान कुलदीप चौहान, राजा चौहान, मोहन, संतोष चौहान, प्रेम चौहान, गुलशन चौहान, राकेश चौहान और रोहित भास्कर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से २,०१० रुपये नकद और ५२ ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
