
इंदौर
खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तीन दिवसीय तिल चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर सुबह मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर शिवम वर्मा, मंदिर प्रशासक एवं निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, मंदिर के महाप्रबन्धक राकेश शर्मा ने भक्त मंडल द्वारा निर्मित तिल गुड के सवा लाख लड्डुओं का भोग खजराना गणेश को समर्पित किया। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा एवं क्षेत्र के विधायक महेन्द्र हार्डिया ने भी खजराना गणेश की पूजा अर्चना की। भक्त मंडल के अरविन्द बागड़ी परिवार की ओर से खजराना गणेश को तिल-गुड़ के सवा लाख लड्डुओं के प्रसाद वितरण का शुभारंभ भी किया गया।
भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच, पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार, वासुदेव पाटीदार ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी पं. अशोक भट्ट, पं. पुनीत, पं. जयपाल एव पं. धर्मेन्द्र भट्ट ने अतिथियों से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर पं. अशोक भट्ट एवं भक्त मंडल के अरविन्द बागड़ी, सुभाष नायक, सुरेश चौधरी, आकाश वर्मा, रिंकू वर्मा एवं दिनेश सर के साथ पूरे समय प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। मंदिर के प्रबंधक धनश्याम शुक्ला एवं गौरीशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में भक्त मंडल के 50 सदस्य दिनभर भक्तों के मार्गदर्शन एवं प्रसाद वितरण के सहयोग में भागीदार बने रहे। बागड़ी ने बताया कि बुधवार की शाम को हेमंत जैन परिवार की ओर से गणेशजी को गोंद के एवं गुरुवार को अविनाश अग्रवाल ओएस्टर परिवार की ओर से उड़द के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।
