अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष-2027 में आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिये नि:शुल्क कोचिंग दी जायेगी। इसके लिये आवेदन 27 फरवरी तक जमा किये जा सकतें है। कोचिंग कक्षाएं 3 मई 2026 से प्रारंभ होगी।
शासकीय पूर्व परीक्षण केन्द्र में यह कोचिंग दी जायेगी। केन्द्र की प्राचार्य तथा सहायक आयुक्त श्रीमती आशा चौहान ने बताया कि आवेदक को मध्यप्रदेश राज्य का अनुसूचित जाति / जनजाति वर्ग से होना चाहिए। समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 6 लाख रूपये से अधिक न हो। न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकत्तम आयु 35 वर्ष होना तथा प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु स्नातक में 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण का माध्यम हिन्दी होगा। उक्त प्रशिक्षण की संभावित तिथि 03 मई 2026 है। पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन संस्था से शीघ्र प्राप्त कर, उसकी प्रतिपूर्ति कर आवश्यक डॉक्युमेंट संलग्न कर 12 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक संस्थान में जमा कर सकतें है। छात्रावास सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। नियमानुसार छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता उपस्थिति के आधार पर देय होगी। केन्द्र में सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की पुस्तकें हैं, जिनका प्रशिक्षणार्थी लाभ ले सकते हैं। केन्द्र में कम्प्यूटर लेब की सुविधा भी उपलब्ध है। केन्द्र में योग्य एवं अनुभवी अतिथि प्राध्यापकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में प्री / मेन्स के साथ साक्षात्कार के भी प्रशिक्षण दिये जाते हैं।
