जे पी एस हयार सेकेंडरी स्कूल का 25 वा वार्षिक उत्सव लाभमंडपम अड़ोटीरियम में वरिष्ठ पत्रकार श्री नवनीत शुक्ला DAVV IMS के प्राध्यापक शिक्षाविद डॉ सचिन शर्मा के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती संध्या राय अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) महिला सुरक्षा शाखा पुलिस कमिश्नरेट इंदौर एवं श्री शिवम ठक्कर सब इंस्पेक्टर ट्रेनिंग एंड अवेयरनेस सेल पुलिस कमिश्नरएट इंदौर सम्मिलित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने की ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीमती प्रीति दुबे ने बताया की भारतीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम की थीम फेस्टिव फ्यूजन रही इसके अंतर्गत भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के पर्वों का सेलिब्रेशन मंच पर किया गया इसी के साथ मोबाइल एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बच्चों ने मंच से प्रदर्शित कर संदेश दिया एवं पुराने खेलो का जीवंत प्रदर्शन किया गया ।

इस अवसर पर एसेडमिक ऐक्सिसिलेंस के लिए श्रीमती सुनयना तिवारी राजेश गुप्ता एवं सचिन यादव का सम्मान किया गया साथ ही एक्सीलेंस अवार्ड से श्रीमती माया यादव आशीष वर्मा अभिषेक कैलवा श्रीमती शशि यादव श्रीमती प्रीति कौशल श्रीमती विनीता लिखितकर श्रीमती ममता कश्यप श्रीमती सुश्री प्रतीक्षा पांडे हीरालाल बंजारा को सम्मानित किया गया । पच्चीसवी वर्षगांठ के अवसर पर डायरेक्टर विजय दुबे ने कहा की बोर्ड परीक्षा में जिन भी विद्यार्थियों के 90% अंक आयेंगे उन्हें ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी साथ ही बुक बैंक योजना के तहत सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क बुक्स प्रदान की जाएगी ।

कार्यक्रम का सफल संचालन सचिन यादव समृद्धि यादव सुहानी तिवारी एवं समिति साहू और वेदिका दुबे ने किया इस अवसर पर मंच पर मानसी भारती, दिव्यांशी प्रजापत, ध्रुव राठौर, आरोही राठौर, दिव्यता पाण्डेय, कनक कुशवाह, रिया निषाद, प्राची कुर्मी, पूजा, आस्था तिवारी, प्रिया प्रजापत, मनीष शर्मा, ध्रुव प्रधान, वेदांश लोधी, तनिष्क यादव ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । अंत में आभार राजेश गुप्ता ने किया ।
