कल रात गुंडों ने एक दुकान संचालक सहित अन्य लोगों पर वसूली के लिए हमला किये जाने के विरोध में एयरपोर्ट क्षेत्र के फीट रोड पर आज रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया। यहां इस घटना से आक्रोशित रहवासी बड़ी संख्या में आज सुबह सड़क पर उतर आए और वाहनों को रोक दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ।
अवैध वसूली करने पहुंचे गुंडों ने डेयरी मालिक दुकानदार मोहनलाल गुर्जर से विवाद करते हुए चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटे नितिन गुर्जर और अंकित गुर्जर बीचबचाव करने पहुंचे तो गुंडों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों घायलों को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।हमला करने के बाद गुंडे भाग निकले। पुलिस ने सुजल, मयंक, राहुल व एक अन्य केस दर्ज किया है।
