कनाड़िया थाना क्षेत्र में आज सुबह सड़क हादसे में अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर के आचनक ब्रेक लगाने से टकरा गई हादसे में कार में सवार दम्पति और उनका बेटा घायल हो गए हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।परिवार महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा था।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे कनाड़िया ब्रिज पर हुआ घायलों की पहचान मेघा वाकले (निवासी नासिक), उनके पति निलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं, बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को कोई चोट नहीं आई।पुलिस द्वारा एफआरवी वाहन से सभी को अस्पताल भिजवाया और प्रकरण दर्ज कर डंपर एवं चालक की तलाश की जा रही है । घटना में नीलेश को सिर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी मेघा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है ।
