फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों बहनों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लिया ।
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन किसी की इच्छा से नहीं, बल्कि बाबा के बुलावे से ही होते हैं। शिल्पा शेट्टी ने शयन आरती के अनुभव को अत्यंत अद्भुत बताते हुए कहा कि इसकी ऊर्जा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है और वे पुनः दर्शन के लिए उज्जैन आना चाहेंगी समिता शेट्टी ने कहा की दर्शन से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिली है ।
