एक दिन में ८५ लाख लोगों ने देखी
इन्दौर । राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डाक्यू-सीरिज हनीमून से हत्या का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरिज में राजा रघुवंशी हत्याकांड के अलावा अन्य चार चर्चित मामले भी शामिल किए गए है। लोगों में इस सीरिज को देखने की इतनी उत्सुकता है जिसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक दिन में ८५ लाख लोगों ने इसका ट्रेलर देखा। देश को झकझोर देने वाला चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित डाक्यू सीरिज के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब पूरी सीरिज का इंतजार बढ़ गया है। इस डाक्यूमेंट्री के जरिए खौफनाक साजिश की परतों को जनता के बीच लाने की कोशिश की गई है। राजा रघुवंशी के परिजनों की अनुमति के बाद इसे बनाया जा रहा है। ट्रेलर देख परिजन भावुक नजर आए। उन्होने उम्मीद जताई है कि इसके माध्यम से पूरी कहानी का कडवा सच समाज के सामने आएगा। बताया जा रहा है कि एक फिल्म निर्देशक से भी राजा के परिजनों की बात हुई थी लेकिन फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए इसे फिलहाल फिल्म के तौर पर नहीं बनाया जा रहा है। ट्रेलर में राजा-सोनम की शादी के फोटो भी दिखाए गए है जिसके बाद वैâसे सोनम रघुवंशी ने पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश को अंजाम दिया और प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी। इस डाक्यूमेंट्री में राजा केस के अलावा अन्य चर्चित हत्याकांड भी शामिल किए गए है। डाक्यूमेंट्री के ट्रेलर को जी-५ पर रिलीज किया गया। एक दिन में ८५ लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा।
