
महू
विधायक उषा ठाकुर ने बिहार के अलीपुर से नवनिर्वाचित विधायक एवं प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर से मुलाकात की। इस अवसर पर उषा ठाकुर ने मैथिली ठाकुर को देश की सबसे युवा विधायक बनने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और युवा सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मैथिली ठाकुर महू में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और प्रशंसक मौजूद रहे। उषा ठाकुर ने कहा कि युवाओं का राजनीति और संस्कृति में सक्रिय योगदान देश के लिए प्रेरणादायक है।
