इंदौर
एरोड्रम थाना क्षेत्र के ६० फीट रोड स्थित कृष्णा डेरी पर शुक्रवार रात बदमाशों ने डेरी संचालक और उनके बेटे पर हमला बोल दिया था। बदमाश फ्री में मिठाई लेने पहुंचे थे, जिसका डेरी संचालकों ने विरोध किया तो बदमाश ने मारपीट शुरू कर दी। डेरी संचालक मोहनलाल गुर्जर को उस्तरा दे मारा था, वहीं उनके बेटे अंकित और नितिन से भी मारपीट की। इस मामले में अंकित की शिकायत पर पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। कल सुबह क्षेत्रीय रहवासी, व्यापारी और समाजजनों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्काजाम किया था, जिसके बाद कल शाम को पुलिस ने बदमाश सुजल बारसे, सौरभ बारसे, मयंक पाखरे और योगेश बारसे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों का ६० फीट रोड पर जुलूस निकाला। फ्री में मिठाई मांगने वाले बदमाश कान पकड़कर पुलिस से राहत मांगते नजर आए।
