इंदौर में तीन दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। 69वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में स्क्वैश अंडर-19 बालक-बालिकाओं की स्पर्धा होगी। इस राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से एबी रोड़ बायपास स्थित बाल्याखेड़ा होटल शेरेटान के पास एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में होगा।
