इंदौर में पाँच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 15 दिसम्बर से 19दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा। 69वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में कराते स्पर्धा के 14 वर्षीय आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 15 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से डेली कॉलेज मुसाखेड़ी इंदौर में होगा।
