मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही स्थान्तरण प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा स्कूलों में शिक्षकों की कमी न रहे और न ही बीच सत्र में तबादलों से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो, इसे ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन स्थानातंरण प्रक्रिया अप्रेल माह में ही पूरी कर ली जाएगी आगामी शैक्षणिक सत्र को सुचारु बनाने के लिए यह प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। इस बार शैक्षणिक सत्र मार्च-अप्रैल में शुरू होते ही तबादला प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी।
विगत वर्ष मई से जुलाई तक तबादला प्रक्रिया चलने से स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था बिगड़ गई थी। विगत वर्ष में ऑनलाइन स्थान्तरण हेतु आवेदन करीब 30 हजार शिक्षकों ने किया था, लेकिन तबादला करीब पांच हजार का हुआ । इसका कारण यह था कि शिक्षा पोर्टल पर रिक्त पदों को अपडेट नहीं किया गया, इस कारण 25000 शिक्षक तबादले से वंचित रह गए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब चार लाख शिक्षक पदस्थ हैं।
इस वर्ष की तबादला नीति में गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षकों के आवेदनों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उन्हें उनके गृह क्षेत्र के पास पदस्थ किया जाएगा। साथ ही ऐसे शिक्षक दंपति जो अलग-अलग जिलों में पदस्थ हैं, उन्हें परिवार के साथ रहने की सुविधा देने के लिए पहली प्राथमिकता के आधार पर तबादले का लाभ मिलेगा।
