
इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर प्रवास के दौरान आज नवलखा स्थित वसुधैव कुटुंबकम परिसर में चिड़ियाघर प्रभारी तथा अपने समधी डॉ. उत्तम यादव के निवास पहुँचे। उन्होंने डॉ. उत्तम यादव की पत्नी स्व. श्रीमती संगीता यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान विधायक श्री रमेश मेंदोला, तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सुमित मिश्रा, श्री प्रताप सिंह करोसिया, श्री श्रवण चावड़ा, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा तथा निगमायुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
