रितेश ” बंटी “ठाकुर के जन्मदिन पर सेवा कार्य के साथ धार्मिक अनुष्ठान गोशाला में गौसेवा
गंभीर बीमारी से ग्रसित बेटी अनीका को 31000 की सामूहिक आर्थिक सहायता
दिव्यांग को व्हीलचेयर भेट की
सवा लाख तुलसी वितरण का शुभारंभ

इंदौर। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सादगी से पहचान बनाने वाले रितेश ” बंटी “ठाकुर ने अपना जन्मदिन सेवा कार्य के साथ धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया। नंदबाग में बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें भजन गायक राज राठौर ने अपनी प्रस्तुतियां दी । सामाजिक और राजनेताओं ओर कई सामाजिक संगठनों ने बंटी ठाकुर को बधाई दी ।प्रातः विद्याधाम गोशाला, गांधीनगर गोशाला, महाराणा प्रताप गोशाला में गो सेवा की । वहीं नंदबाग में बाबा श्याम कीर्तन के साथ बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर भजन संध्या आयोजित की। भजन गायक ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई जिसमें श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे ।भजन संध्या के दौरान बाबा श्याम के भक्तों ने पवित्र ज्योत के दर्शन सभी श्याम भक्तों ने किए। भजन गायक राज राठौर ने गणेश वंदना से शुरुआत की इसके बाद वो खाटू वाल श्याम धनी मेरा यार है…. मेरा तो सहारा श्याम तू है…. श्याम हारे के सहारे, तेरे बिन किसे पुकारें.. जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को संकीर्तन में बांधे रखा।इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय , लक्की अवस्थी ,अशोक चौहान चांदू नेता, गोविंद पंवार ,प्रेम विजयवर्गीय,सन्नी तिवारी ,मुन्ना साहू , चन्दन बेस,मलखान कुशवाह, डॉ दिपक शर्मा,सहित प्रमुख जन मौजूद थे ।
आर्थिक सहायता
गम्भीर बीमारी से ग्रस्त शहर की बेटी अनीका को 31000 की सामूहिक आर्थिक सहायता भी भेट की गई ।
