रिकॉर्ड हाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली – गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद बाजार फिसल गया. सेंसेक्स अपने इंट्राडे हाई से 700 अंक गिरकर 84,599.98 पर आ गया, जबकि निफ्टी 25,900 के नीचे 25,877.35 पर ट्रेड कर रहा था.

छह दिन की तेजी के बाद ठहराव – सत्र के पहले हिस्से में बाजार नए हाई पर पहुंचा था, लेकिन ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफा बुकिंग की. इसके बावजूद मार्केट अब भी लगातार छठे दिन की बढ़त की राह पर है. बैंक निफ्टी भी फिसला – Bank Nifty अपने ऑल-टाइम हाई 58,577 से फिसलकर 58,161 पर आ गया, यानी करीब 400 अंकों की गिरावट.
तेल की कीमतों में उछाल से सेंटिमेंट कमजोर – ब्रेंट क्रूड 2.56% बढ़कर $64.19 प्रति बैरल पहुंचा, जिससे महंगाई और आयात लागत को लेकर चिंता बढ़ी और निवेशकों का मूड थोड़ा बिगड़ा. ग्लोबल संकेत मिले-जुले – जापान का Nikkei, चीन का SSE और हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स लाल निशान में रहे. वहीं, अमेरिकी बाजार भी बीती रात कमजोर बंद हुए, जिससे घरेलू सेंटिमेंट पर दबाव बना.
इन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट – Eicher Motors, InterGlobe Aviation, Bharti Airtel, UltraTech Cement और ETERNAL के शेयर 3% तक टूटे, जिससे निफ्टी की तेजी थम गई. टेक्निकल व्यू – 25,400–25,500 अहम सपोर्ट – Master Trust Group के पुनीत सिंघानिया के मुताबिक 25,400–25,500 का ज़ोन निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट है. अगर यह लेवल कायम रहता है तो बाजार में ऊपरी दिशा की तेजी फिर से लौट सकती है.
