देवास रसूलपुर बायपास के समीप सड़क हादसे में इंदौर की स्कूल संचालिका श्रीमती सपना दीक्षित की मोके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मां-बेटे संक्रांति पर्व मनाकर देवास से इंदौर स्थित अपने घर लौट रहे थे।
इंदौर बाणगंगा में दीक्षित विद्यापीठ की संचालिका सपना दीक्षित अपने 23 वर्षीय बेटे आर्यन दीक्षित के साथ स्कूटी से देवास से इंदौर आ रही थी रसूलपुर बायपास चौराहे के समीप तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सपना दीक्षित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल आर्यन दीक्षित को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से देवास के एमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जाएगा।
