इंदौर में रविवार को होने वाले मैच के लिए दोनों टीम इंदौर पंहुच गई है आज खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करने के लिए उतरेंगे। इंदौर में होने वाले मैच से पहले मौसम अच्छा है। ओस पड़ने से बाद में बैटिंग करने वाली टीम को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि औस गिरने से शाम होते-होते बॉलिंग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इंदौर के दर्शकों को इस बार सबसे ज्यादा उत्साह रोहित और विराट को लेकर है।
सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। इंदौर में होने वाला यह मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा। भारत में न्यूजीलैंड का वनडे रिकॉर्ड कमजोर रहा है। होलकर स्टेडियम में भारत का अजेय रिकॉर्ड भारतीय टीम को बढ़त दिलाता नजर आ रहा है।

