
इंदौर
नई चेतना जेंडर अभियान 4.0 के अंतर्गत “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन से इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को इसमें शामिल किया गया। आज कुल 600 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह परीक्षण शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। स्वास्थ्य परीक्षण में स्वास्थ्य विभाग ने सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही 100 से अधिक महिलाओं का नेत्र परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
