
इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लोकसभा पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ताई से मुलाकात के बाद बाद मीडिया से कहा कि एनजीटी की रिपोर्ट ने जो 70 फीसदी पानी गंदा बताया है, उस पर पक्ष और विपक्ष को एक होना चाहिए… ताकि लोगों को एक गिलास पीने का पानी तो शुद्ध मिल सके… हमें राजनीति से ऊपर उठकर इस विषय पर काम करने की जरूरत है। राहुल गांधी के इंदौर आने के सवाल पर कहा कि हमें बैठक की अनुमति नहीं दी, पीड़ित परिवार से मुलाकात करने आएंगे राहुल गांधी ।जीतू पटवारी का कहना हे कि पानी की समस्या पर पक्ष और विपक्ष को एक होना चाहिए । राजनीति से ऊपर उठकर इस विषय पर काम करने की जरूरत है । लोगों को एक गिलास पीने का पानी तो शुद्ध मिलना चाहिए।
