
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान सुर्खियों में है। उन्होंने महिलाओं और SC-ST समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है। उनके बयान को महिला विरोधी, जातिवादी और अपराध को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।विवादों में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया, महिलाओं और SC-ST समाज पर आपत्तिजनक बयान
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने एक बयान को लेकर गंभीर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी समाज की महिलाओं को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की है। विधायक ने कहा कि “खूबसूरत लड़की को देखकर दिमाग विचलित हो सकता है और रेप करने का मन बन जाता है,” साथ ही यह भी दावा किया कि धर्मग्रंथों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ संबंध बनाने को तीर्थ के समान फलदायी बताया गया है।
इतना ही नहीं, विधायक ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को लेकर यह टिप्पणी भी की कि रेप अकेला व्यक्ति नहीं, बल्कि कई लोग मिलकर करते हैं और इसी सोच के कारण मासूम बच्चियों तक के साथ अपराध हो रहे हैं।
उनके इस बयान के बाद सामाजिक संगठनों, महिला अधिकार समूहों और राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे महिला विरोधी, जातिवादी और अपराध को बढ़ावा देने वाला बताया है।
