कॉंग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के महिला विरोधी बयान पर भाजपा का प्रदर्शन 
महिला कार्यकर्ताओं ने कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी और फूलसिंह बरैया के पुतलों को चप्पलों से पीटा और जलाया
विधायक फ़ूलसिंह बरैया को पार्टी से निष्कासित कर देश की महिलाओं और अनुसूचित जाति वर्ग से माफ़ी मांगे राहुल गांधी
विधायक बरैया के ख़िलाफ़ एरोड्रम थाने पर मुक़दमा दर्ज
बरैया का बयान कॉंग्रेस की महिलाओं के प्रति घृणित और राक्षसी प्रवृत्ति की मानसिकता का प्रमाण है – सुमित मिश्रा
इंदौर । कॉंग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के महिला विरोधी बयान के विरोध में आज महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा द्वारा सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कालानी नगर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी और विधायक बरैया के पुतलों को जलाया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कॉंग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया का बयान कॉंग्रेस की महिलाओं के प्रति घृणित औऱ राक्षसी प्रवृत्ति की मानसिकता का प्रमाण हैं। कॉंग्रेस नेता लगातार महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करते हुए नजर आते हैं, यह उनके और उनकी पार्टी के संस्कार और विचारों को प्रदर्शित करता हैं, आज राहुल गांधी जी इंदौर में हैं, वह बताएं कि क्या वह कॉंग्रेस विधायक बरैया के विचारों से सहमत है या उन्हें पार्टी से निष्कासित करते हैं। इस बयान से देशभर की महिलाओं का अपमान हुआ है, राहुल गांधी देश की महिलाओं से माफ़ी मांगे।
प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुई। कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी कर रहे थे, कॉंग्रेस नेता होश में आओ होश में आओ, राहुल गांधी माफी मांगों माफी मांगों, कॉंग्रेस का हाथ, महिलाओं का अपमान करने वालों के साथ, कॉंग्रेस का हाथ, बहन-बेटियों का अपमान करने वालों के साथ, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के गगनचुंबी नारों के साथ कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी और विधायक फूलसिंह बरैया के पुतलों को चप्पलों से पीटा, इसके पश्चात महिला कार्यकर्ताओं ने दोनों के पुतलों को नीचे पटक कर पैरों से रौंदा और जला दिया। इसके पश्चात महिला कार्यकर्ताओं ने एरोड्रम थाना पहुंचकर कॉंग्रेस विधायक बरैया के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करवाया।
इस अवसर पर सूरज केरो, हरिनारायण यादव, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रताप करोसिया, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्शी, दिनेश वर्मा, मनीष मामा, अश्विनी शुक्ला, महिला नेत्री ज्योति तोमर, पद्मा भोजे, श्रेष्ठा जोशी, नगर उपाध्यक्ष मंजू ठाकुर, भूपेंद्र सिंह केसरी, नगर मंत्री स्वाति काशीद, इंदु श्रीवास्तव, कंचन गिदवानी, नेहा शर्मा, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, रानू अग्रवाल, पार्षद शिखा संदीप दुबे, बरखा मालू, गोविंद पंवार, सुरेश कुछवाडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
