“मध्यप्रदेश ज्ञान सभा वि.स.–2082” के लिए पंजीयन प्रारंभ, सहभागिता हेतु आग्रह
इंदौर में शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण के व्यापक विमर्श को समर्पित “मध्यप्रदेश ज्ञान सभा वि.स.–2082” का आयोजन 28–29 जनवरी 2026 को उच्च शिक्षा एवम विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा है। यह आयोजन श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, भोपाल तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
इस विषय में जानकारी देते हुए डॉ. ए.के. द्विवेदी (कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर एवं प्रांत संयोजक—शिक्षा स्वास्थ्य न्यास, मालवा प्रांत) ने कहा कि इंदौर आज केवल एक शहर नहीं, बल्कि शिक्षा और संस्कारों के केंद्र के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। यहाँ का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज को एक दिशा देता है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, कौशल विकास और राष्ट्रनिर्माण की मजबूत नींव है।
डॉ. ए के द्विवेदी एवम श्री योगेश गोस्वामी कुलगुरु श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने बताया कि ज्ञान सभा का प्रमुख विषय रहेगा—
✅ “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) – क्रियान्वयन, संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ”
जहाँ विद्यालयीन शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, मूल्य-आधारित शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे महत्वपूर्ण आयामों पर चिंतन-मंथन होगा।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनमोहन वैद्य (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों ने सभी शिक्षकों, प्राचार्यों, प्रबंधकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षा-प्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर “विकसित भारत 2047” के संकल्प को सशक्त बनाएं। यह मध्यप्रदेश ज्ञान सभा 2082 , श्री सुनील पंड्या, डॉ दिनेश दवे एवम डॉ सुप्रग्य ठाकुर के संयोजन में होगा
किसी भी प्रकार की सहायता
सहयोग के लिए कृपया संपर्क अवश्य करें +91 9425668606 and
+91 9826290034
📌 नि:शुल्क पंजीयन हेतु लिंक:
https://forms.gle/xxobbuyZD7hck9zo
