इंदौर के अजय होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के साथ निर्याणक मैच के लिए जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी । होलकर स्टेडियम में अब तक सात वन डे मैच में भारतीय टीम ने सभी में जीत दर्ज की है ।होलकर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए शहर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। डीआरपी लाइन के बल के अलावा अन्य जिलों और मुख्यालयों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। आज होने वाले वनडे मैच के लिए सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा मैच 1:30 से शुरू होगा । मैच को लेकर किर्क्रेट प्रेमियों का खुमार शबाब पर है । प्रशंसक स्टेडियम के बाहर रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल की जर्सी बेच रहे दुकानदारों से पसंदीदा खिलाड़ियों की जर्सी लेते दिखाई दिए।
कल भारतीय टीम दोपहर के सत्र में अभ्यास के लिए होलकर स्टेडियम पहुंची तब भी स्टेडियम में किसी तरह प्रवेश करने के लिए कई प्रशंसक जुगत भिड़ाते रहे। करीब चार घंटे के अभ्यास के बाद जब भारतीय टीम के खिलाड़ी बस से बाहर निकलकर होटल की ओर जा रहे थे, तो प्रशंसक स्टार खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े और टीम बस प्रशंसकों से घिर गई।
होलकर स्टेडियम में मैच देखने आने वाले प्रशंसकों सहित तमाम लोगों के लिए स्वच्छ पानी के विशेष प्रबंध किए गए है आरओ का पानी प्रशंसकों के लिए निश्शुल्क उपलब्ध रहेगा। स्टेडियम परिसर में विभिन्न स्थानों पर पानी के काउंटर लगाए गए हैं, जिससे किसी भी प्रशंसक को परेशान न होना पड़े। स्टेडियम की गैलरी में पानी या अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।स्टेडियम में मैच के दौरान जो भी कचरा निकलता है उसे भी खाद बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कचरे से खाद बनाने के क्रम में एक चरण स्टेडियम में ही पूरा किया जाता है। इसके लिए भी स्वच्छताकर्मियों की पूरी टीम मुस्तैद रहेगी।
मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। रविवार सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए हुकुमचंद घंटाघर की ओर से आने वाले दर्शकों को पैदल मार्ग से जाना होगा। पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों की एंट्री जंजीरवाला चौराहा से होगी, जबकि लैंटर्न की ओर से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे।लेंटर्न चौराह हुकचंद घंटा घर जंजीर वाला चौराह पलासिया एवं हाईकोर्ट जाने वाले मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे पार्किंग की व्यवस्था बलविनय मंदिर जीएसटीआई एवं पंचम की फेल में रहेगी पास धारक यशवंत कल्ब बास्केट वाल एवं अभय प्रशाल में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे ।
