इंडेक्स मेडिकल कॅालेज में देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिया गया राजकीय सम्मान

इंदौर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश में अंगदान और देहदान करने वाले व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका सम्मान किया जाता है। ऐसा ही प्रसंग इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर इंदौर में देखने को मिला। जब एक 72 वर्षीय वृद्ध महिला के निधन के बाद परिजनों ने चिकित्सा शिक्षा और मानवता के लिए देहदान कर एक प्रेरणादायक कार्य किया।
शहर की 72 वर्षीय वरिष्ठ विनिता खांडेकर निवासी 804 मिलन हाइट्स इंदौर का देहांत हो गया था। उनके पुत्र राहुल खांडेकर और पति राजाराम खांडेकर की उपस्थिति में मानव सेवा के उद्देश्य से परिजनों ने चिकित्सा शिक्षा और मानवता के लिए देहदान करने का निर्णय लिया। देहदान संस्था मुस्कान ग्रुप द्वारा सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और शव को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के देहदान अधिकारी राज गोयल को सौंपा गया। इस पहल के अनुसार इंडेक्स मेडिकल कॅालेज में मप्र सरकार और पुलिस विभाग द्वारा देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिया गया राजकीय सम्मान दिया गया
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉ. जी.एस. पटेल ने बताया कि मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के लिए देहदान और अंगदान जीवन का सबसे महान दान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गार्ड ऑफ ऑनर का यह निर्णय निश्चित ही अधिक से अधिक लोगों को अंगदान और देहदान के लिए प्रेरित करेगा। इसके माध्यम से अनेक लोगों को नया जीवन प्राप्त होगा। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सहित चिकित्सकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के निर्णय को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
