इंदौर की बेटी श्वेता बाजपेयी त्रिवेदी ने संभाजी नगर, महाराष्ट्र में नगर सेविका पद पर सर्वाधिक मत से जीत हासिल की

इंदौर । इंदौर की बेटी श्वेता बाजपेयी त्रिवेदी ने संभाजी नगर, महाराष्ट्र में नगर सेविका पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने प्रभाग क्रमांक 29 से 6575 वोटों से जीत दर्ज की। श्वेता के पिता सुरेंद्र बाजपेयी इंदौर भाजपा से पूर्व नगर मंत्री रहे हैं और माता चंदा बाजपेयी वार्ड क्रमांक 13 इंदौर से पार्षद रही हैं ।इस जीत के साथ ही श्वेता ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई है, जिसमें श्वेता की जीत भी शामिल है।
