इंदौर।
चंदननगर क्षेत्र में खुलेआम ताश के पत्तों पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से हजारों रुपए नगदी और ताश पत्ते जब्त किए हैं। चंदननगर थाना क्षेत्र में व्यास नगर स्थित बीएसएफ बाउंड्री के पास पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से लखन कोठे, सचिन सूमन, दीपक लोधी, मनीष पीपले, हेमंत मालाकार और मनीष कोटवानी समेत कुल सात आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से २२ हजार ७०० रुपए नगद और ५२ ताश के पत्ते जब्त किए। मामले में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
