इंदौर
फतेहपुरिया समाज द्वारा शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के प्रमुख संरक्षक विनोद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती नीना देवी अग्रवाल के असामयिक निधन पर आपात बैठक में शोक सभा का आयोजन किया गया। समाज के प्रमुख देवकीनंदन सिंघानिया एवं हुकुमचंद अग्रवाल ने बताया कि समाज के अध्यक्ष कैलाश बिदासरिया, बासु टिबड़ेवाला, नंदकिशोर कंदोई, अरविन्द बागड़ी, धीरज गर्ग, विजय गोयनका, मुरारी पालडीवाल, सतीश चौधरी, सज्जन कुमार गर्ग आदि ने श्रीमती अग्रवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व की प्रशंसा करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभी पदाधिकारियों ने दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि समर्पित की।
