इंदौर
हीरा नगर थाना इलाके में घरेलु विवाद में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घरेलु हिंसा की घटना मेघदूत नगर में हुई। घायल महिला का नाम वंदना पति सुनील खंडेलवाल (३९) है। उसकी रिपोर्ट पर पति सुनील खंडेलवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा पति हमेशा घरेलु बातों को लेकर झगड़े करता रहता है। कल वह घर आया और मुझे गालियां देने लगा। मैंने गाली देने से मना किया तो मेरे साथ लात-घूंसों
से मारपीट की । इसी दौरान उसने घर में रखा सब्जी काटने का चाकू उठाकर मुझ पर वार कर दिया। चाकू हाथ में लगा जिससे चोट लगकर खून निकलने लगा। जान से मारने की धमकी भी दी।
