लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कीम नंबर 78 में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय पिता जगन्नाथ निवासी स्कीम 78 के रूप में हुई है। घटना गत 13 जनवरी की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घर से लोहे केसरिए चोरी होने की बात को लेकर संजय का अपने बेटे राहुल से विवाद हुआ था। संजय ने जब बेटे को सरिया चोरी करने के लिए टोका और विरोध किया तो बेटा गुस्से में आ गया।विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने अपने पिता पर हमला कर दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी।पिटाई के कारण संजय को गंभीर आंतरिक चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एसीपी
पराग सैनी के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
