आज चांदी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और पहली बार चांदी ३ लाख पार हो गई। आज चांदी की कीमतों में १३,५५३ की बढ़ौतरी हुई जिससे चांदी के भाव ३ लाख एक हजार ३१५ प्रति किलो पहुंच गए। जनवरी २०२५ में चांदी के भाग २,३५००० थे। इस हिसाब से एक साल में चांदी ६५ हजार रुपए महंगी हो गई। जानकारों का कहना है कि चांदी और महंगी होगी। इसी तरह आज सोना के भाव में भी ढाई हजार की वृद्धि हुई जिससे सोना १,४५,००० पहुंच गया।
