बालक-बालिकाओं ने सनातन संस्कृति के साथ शस्त्र कला एवं नृत्य की संस्कृतिक प्रस्तुति दी

इंदौर। कुलकर्णी नगर बस्ती स्थित कुलकर्णी मैदान में भारत माता के पूजन के साथ भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन में लगभग 3500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बस्ती के बालक एवं बालिकाओं द्वारा सनातन संस्कृति पर आधारित शस्त्र कला, नृत्य कला और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। आयोजन समिति के सदस्य राकेश कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक जागरूकता, एकता और समरसता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में संत कबीरदास महाराज, मोहन नारायण एवं श्रीमती सोनिका राठौर (कुटुंब प्रबोधन प्रमुख) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सम्मेलन में अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें जीतू यादव, नारायण सिंह कुशवाह, पप्पू बैरवा, लक्ष्मण चांदगुड, जगदीश श्रीवंश, राकेश आर्य, नवीन महापारे, जुगल गरोठिया, राजेश कुशवाह, करिश्मा जाटव, निधि बैरवा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश कुशवाह द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत सुरेंद्र शर्मा, बृजमोहन मौर्य एवं चंदू गहलोत ने किया। सम्मेलन का समापन राष्ट्र और समाज की एकता, संस्कृति और सद्भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
