इंदौर।
सदर बाजार इलाके में पुराने विवाद में आरोपियों ने एक परिवार पर हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने ४ लोगों पर केस दर्ज किया है। सदर बाजार पुलिस के मुताबिक मारपीट की घटना गणेश मंदिर के पास जूना रिसाला में हुई। घायलों के नाम प्रदीप पिता प्रेमचंद देलवार और दीपाली देलवार हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ईश्वरलाल, सोनाबाई, नितिन और सुजल निवासी हरिजन मोहल्ला जूना रिसाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ पुराना विवाद चल रहा है। उसी को लेकर आरोपियों ने फिर से विवाद किया और गालियां दी। जब उन्हें गाली देने से मना किया तो लात-घंसों से मारपीट की। इससे चोंट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
