भोपाल
भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका और आरोपी पति के बीच लंबे समय से आपसी मतभेद चल रहे थे। पति ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
