बीना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गोदना गांव, बीना विधानसभा में चौपाल लगाकर कांग्रेस को मजबूत करने का अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि यह मुहिम राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व को सशक्त करने के लिए है। दिग्विजय सिंह ने बीना रिफाइनरी, मनरेगा में बदलाव और भाजपा की नीतियों पर अपनी बात रखी।
