इंदौर

इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बांगड़दा स्थित मुस्कान डेयरी नमकीन एवं स्वीट्स पर मारा छापा गंदगी के बीच मिला घी पनीर,क्रीम,तेल 150 किलो पनीर,150 किलो घी को किया गया जब्त टीम ने सैम्पल लेकर प्रतिष्ठान को सील किया खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छोटा बांगड़दा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले यह कार्रवाई मुस्कान डेयरी, नमकीन एवं स्वीट्स प्रतिष्ठान पर की। इस दौरान प्रतिष्ठान में पनीर, घी में उपयोग होने वाली सामग्रियों में गंदगी इत्यादि होना पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से पनीर, क्रीम, तेल के नमूने लिए। साथ ही 150 किलोग्राम पनीर, 300 किलोग्राम क्रीम एवं 150 किलोग्राम घी शंका के आधार पर जप्त किया गया। मौके पर खाद्य लाइसेंस की शर्तों का पालन होना नहीं पाया गया। उक्त प्रतिष्ठान को सुधार किए जाने तक बंद कराया गया।
