इंदौर।
व्यस्ततम पलासिया चौराहे पर बीती रात बेखौफ बदमाशों ने एक रैपिडो चालक को अपना निशाना बनाया। एक्टिवा पर सवार होकर आए एक अज्ञात बदमाश ने रैपिडो चालक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान अब्दुल वाहिद निवासी ओल्ड राजमोहल्ला के रूप में हुई है। अब्दुल पेशे से रैपिडो चालक है और रात में अपनी ड्यूटी पर था। जब वह पलासिया चौराहे से गुजर रहा था, तभी पीछे से एक्टिवा सवार एक अज्ञात बदमाश आया और बिना किसी विवाद या बातचीत के अब्दुल की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। हमला करने के बाद बदमाश तेजी से अपनी गाड़ी भगा ले गया।
