इंदौर

म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला शिक्षा केन्द्र इंदौर द्वारा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में ‘उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुडी असाक्षर महिलाओं को बुनियादी साक्षरता से जोडने हेतु राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह द्वारा ‘अक्षरा-शिक्षा से बदलाव की शुरूआत’ पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुदाय स्तर पर अक्षर साथी के माध्यम से समूहों से जुडी असाक्षर महिलाओं की बुनियादी साक्षरता को सुदृढ एवं सशक्त करना है।
संत पंचमी के उपलक्ष्य में ‘अक्षरा-शिक्षा से बदलाव की शुरूआत’ पहल का शुभारंभ किया गया। आयोजन के दौरान जिले के समस्त विकासखण्डों में और संकुल स्तर पर प्रत्येक असाक्षर दीदीयों के साथ एक अक्षर साथी की निपिल एप्लीकेशन पर मैपिंग की गई तथा अक्षर साथी दीदी का पठन पाठन संबंधी उन्मुखीकरण किया गया। जिले में अभी तक 120 से अधिक महिला समूह सदस्यों को साक्षर साथी के रूप में पंजीकृत कर दिया गया है जो समूह से जुड़ी निरीक्षर सदस्यों को इस अभियान के तहत साक्षर करने का कार्य करेगी। आगामी 2 से 3 माह में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समस्त निरक्षर समूह की दीदियों को जिले के अंतर्गत साक्षर करने का लक्ष्य इस अभिनव पहल के तहत रखा गया है।
