
शासकीय प्राथमिक विद्यालय जय हिंद नगर, बाणगंगा इंदौर, में विद्यालय दिवस एवं बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय दिवस एवं बसंत उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया एवं अतिथि ,जन शिक्षक महोदय और अन्य पूर्व रिटायर शिक्षक साथियों का सम्मान किया गया। बच्चों ने अपने डांस की प्रस्तुति दी एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया वर्ष भर की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय आए हुए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया उनको ट्रॉफी और गिफ्ट प्रदान किए गए एवं सरस्वती वंदना ,सरस्वती पूजन एवं मीठे केसरिया भात का भोग लगाया गया मोतीचूर के लड्डू और नाश्ता सभी बच्चों में और अतिथियों को वितरित किया गया इस प्रकार वसंत उत्सव बहुत ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को पुरस्कृत किया और जन शिक्षक महोदय ने सबकी बहुत ही प्रशंसा की शासकीय प्राथमिक विद्यालय जयहिन्दनगर में प्रतिवर्ष विद्यालय दिवस का आयोजन किया जाता है ।प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय दिवस एवं पूर्व छात्राओं के समागम का सम्मेलन आयोजित किया जाता है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनशिक्षक श्रीमान लक्ष्मण जी मौर्य सर श्रीमान प्रभाकर शुक्ला सर , श्री संजय वर्मा सर और मीनाक्षी मैडम रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की बहुत प्रशंसा की उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रकार कार्यक्रम का समापन बहुत ही आनंदमयी वातावरण में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेंद्र दुबे सर द्वारा किया गया एवं आभार श्रीमती कमलेश यदुवंशी द्वारा प्रकट किया गया।
