इंदौर अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था अग्रवाल परिषद द्वारा अपनी स्थापना के 32 वर्ष पूर्ण कर 33 वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में परिषद के उन 21 वरिष्ठ सदस्यों का मंगलवार 24 मार्च को शाम 7 बजे साउथ तुकोगंज स्थित शांति मंडपम सभागृह में गरिमामय समारोह में सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अपनी जीवन यात्रा की 75 वर्ष आयु पूर्ण कर ली है।
परिषद के अध्यक्ष मनीष खजांची, सचिव राजेश नागोरी एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिषद के वरिष्ठ सदस्यों में समाजसेवी प्रेमचंद-कनकलता गोयल, आनंद-अनुपा पटवारी, दीपक-चंदा जाजोदिया, गणपत-वीनूजी मंगल, गोपालदास-उमा गर्ग सीए एवं गोविन्द-कृष्णा अग्रवाल सीए सहित 21 सदस्यों का विशेष रूप से सम्मान करने का निर्णय लिया गया है, जिन्होंने अपने सुदीर्घ जीवनकाल में समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित कर समाज को उत्कृत किया है। यह सम्मान समारोह मंगलवार 24 मार्च को शांति मंडपम सभागृह, साउथ तुकोगंज नाथ मंदिर के सामने शाम 7 बजे से आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समाज के अन्य संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे।
