
इंदौर । संत श्री सुंदर दास पारमार्थिक ट्रस्ट की मेजबानी में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती के प्राकट्य उत्सव एवं खंडेलवाल दिवस के उपलक्ष्य में नवलखा चौराहा स्थित संत श्री सुंदर दास के सुश्रृंगारित स्मारक पर ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश कूलवाल सहित अनेक समाजबंधुओं ने ज्ञान, विद्या और संगीत की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती के चित्र एवं राष्ट्र संत सुंदर दास महाराज की प्रतिमा पर केशरिया पुष्पों की माला सहित दीप प्रज्वलन कर आरती उतारी और केशरिया मिष्ठान प्रसाद का वितरण कर समाजबंधुओं को खंडेलवाल दिवस की बधाई एवं शुभकामना संप्रेषित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खंडेलवाल समाजबंधु मौजूद थे। समाजसेवी कैलाशचंद खंडेलवाल ने उक्त जानकारी देते हुए सभी समाजबंधुओं का अभिनन्दन किया।
